नाबालिग के शारीरिक शोषण करने वाले को किया गिरफ्तार।

एनएचएल नेटवर्क।
पिथौरागढ। नाबालिग का शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस टीम ने आरोपी गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के सम्मुख प्रस्तुत किया गया।
पुलिस से मिली से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली धारचुला अपर उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मुराली व टीम द्वारा वारण्टी आरोपी लक्ष्मण राम पार्की, निवासी खेला, छममा छिलासो थाना पांगला को धारचुला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

