बेरीनाग। बेरीनाग की रामलीला सीता का हरण मंचन हुआ ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग।श्री नागदेव रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में सातवें दिन रामलीला में सूर्पनखा नृत्य, सूर्पनखा का नाक काटना, खर दूषण वध, रावण मारीच संवाद, सीता हरण तक रामलीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य उडियारी ललित कार्की और विशिष्ट अतिथि डॉ शैलेन्द्र सिंह रहे।रामलीला बेटियां प्रमुख पात्रों की भूमिका निभा रही हैं। सूर्पनखा मीनू ने मन मोहक नृत्य कर दशकों का मंत्र मुग्ध कर दिया।सूर्पनखा मीनू, राम की भूमिका कल्पना , लक्ष्मण शिवांगी खनका सीता नेहा बाफिला, भरत रश्मि कन्याल, शत्रुघ्न पलक शाह,रावण नानी विष्ट, मारीच जगदीश विष्ट, खर-दूषण निखिल धानिक और कृष्णा धपोला, ने निभाई।सूर्पनखा के लिए पार्श्व गायन दिशा पंत ने किया ।इस मौके पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष बलवंत धानिक, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कार्की, उपाध्यक्ष जीवन धानिक, कमलेश पंत, सचिव देवेंद्र शाह, कोषाध्यक्ष ललित बाफिला,ललित बाफिला, किशन पंत, जीवन शाह,दीप बिष्ट,पंकज पंत, गौरव उप्रेती, अमित पाठक,, राजेश रावत, टी डी उपाध्याय,राहुल पांडेय,दीपक गोयल, अंशुल डांगी,प्रमोद उप्रेती, रवि कुमार, नीरज खनका, कार्तिक बाफिला, आशु वर्मा, पंकज धानिक, मनोज धानिक कुंदन धानिक, निखिल धानिक, प्रिंस डांगी, कमल धानिक, सूजल धानिक, राहुल पांडे, कृष्णा पांडे कल्पना मेहता, नेहा बाफिला, शिवानी खनका, रश्मि कन्याल, पलक शाह, ऋषभ राठौर आदि मौजूद थे। वक्ता मैनेजर गंगा सिंह सामंत, हारमोनियम मास्टर पंकज पंत, हरीश जोशी ने तबले पर संगत दी।

