FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़ में गुलदार ने बालक को किया जख्मी।

एनएचएल नेटवर्क। 

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी जीबी गांव मैं गुलदार ने घर के आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय प्रकाश बिष्ट पर हमला कर दिया। गुलदार उसे जंगल की ओर लेकर भागने लगा। स्वजन व आसपास के लोगों ने पत्थरों से हमला कर दिया। गुलदार प्रकाश को छोड़ भाग गया। डाक्टर के अनुसार बालक के सिर व मुंह में गहरे घाव हैं। प्रकाश के पिता मान सिंह व माता क्षेत्र में ही मजदूरी करते हैं। परिवार नेपाल मूल का है। प्रकाश सातसिलिंग प्राइमरी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता है। रविवार को गुलदार नगर की घनी आबादी वाले खड़कोट क्षेत्र में घुस गया था। वन विभाग की टीम मौके पर पहुचकर जानकारी ली,

Share This News