महाविद्यालय में आगामी सत्रार्ध में बेहतर शैक्षणिक गुणवत्ता के संवर्धन हेतु बैठक का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में महाविद्यालय में गुणवत्ता परक शिक्षा एवं आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण हेतु आई.क्यू. ए. सी. के तत्वावधान में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने बिगत सत्रार्ध में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा किये गए शैक्षिक कार्यों की समीक्षा की तथा आगामी सत्रार्ध में इसे अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति, लेसन प्लान, पाठ्यक्रम की पूर्णता, पुस्तकालय तथा अन्य शैक्षणिक बिंदुओं पर चर्चा के साथ-साथ आई. सी.टी. आधारित पाठ्यक्रम को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने समस्त प्राध्यापकों से विभागीय रूपरेखा एवं आगामी विभागीय कार्य योजना के विषय में विस्तृत जानकारी ली एवं भविष्य में इसके क्रियान्वयन के संबंध में निर्देश दिये। बैठक का संचालन आई. क्यू. ए. सी. समन्वयक डॉ. ललित सिंह रावत ने किया। बैठक में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

