berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

ब्रुक इंडिया की ओर शिविर का आयोजन कर पशुओं के बारे मे जानकारी दी। 

ब्रुक इंडिया की ओर शिविर का आयोजन कर पशुओं के बारे मे जानकारी दी। 

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता। 

बेरीनाग। ग्राम सभा मनतोली मे अनीता चौहान , विश्वास भंडारी  महेंद्र पाल  ने मंटोली भ्रमण कर  महिला समूहों से मुलाकात की और महिलाओं से बात करते हुए समूह से होने वाले फायदों के बारे मे जानकारी दी गयी। महिला समूह की महिलाओं से बचत बढ़ाने के लिए कहा गया, और पशुओं के बीमा के बारे में जानकारी दी गयी।  महिला और पुरुष दोनों को सुरक्षा बीमा पर जानकारी दी । प्राथमिक उपचार कीट , नैपियर घास, चना , गुट्टा, अस्तबल कीट, अस्तबल,  पशुओं को भी देखा गया जिसमें पशुओं के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए पशुओं को देखा और प्राथमिक उपचार किट से होने वाले फायदों के बारे महिलाओं को जानकारी दी। इस मौके पर  महेंद्र पाल, ब्रुक इंडिया कर्मचारी सचिन शर्मा, सुनीता आदि मौजूद रहें।

Share This News