उत्तराखण्ड की प्रसिद्व गायिका कबूतरी देवी का निधन:
पिथौरागढ न्यूज लाइव ब्यूरो:–
पिथौरागढ उत्तराखण्ड की प्रसिद्व गायिका कबूतरी देवी का निधन हो गया। उन्हे सीने में दर्द के कारण शुक्रवार को पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था और शनिवार सुबह 10.30 पर निधन हो गया । कबूतरी देवी के निधन से उत्तराखण्ड के संस्कृति जगत में शोक की लहर है। उनके प्रसद्व गीतो में ये गीत आज भी गुनगुनाये जाते है।
आज पनि झौं-झौ, भोल पनि झौं-झौं, पोरखिन त न्है जूंला” और “पहाड़ों को ठण्डो पाणि, कि भलि मीठी बाणी”।
इन गीतो से वह लोगों के बीच में हमेशा जिंदा रहेगी। कबूतरी देवी का जन्म काली-कुमाऊं के चम्पावत के एक मिरासी परिवार में हुआ।
कबूतरी देवी ने संगीत की प्रारम्भिक शिक्षा अपने गांव के देव राम अपने पिता रामकाली जी और देवकी देवी से ली। इनके पिता रामकाली जी अपने समय के एक प्रख्यात लोक गायक रहे थे। पहाड़ी गीतों में प्रयुक्त होने वाले रागों का निरन्तर अभ्यास करने के कारण इनकी शैली अन्य गायिकाओं से अलग मानी जाती है। इनका विवाह पिथौरागढ़ के मूनाकोट ब्लाक के क्वीतड़ गांव निवासी दीवानी राम से हुआ और कबूतरी देवी के पति ने इनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का कार्य किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों, आकाशवाणी और स्थानीय मेलों में गाने के लिये प्रेरित किया। कबूतरी देवी आकाशवाणी के लिये नहीं गाती थीं। ७० के दशक में इन्होंने पहली बार पहाड़ के गांव से स्टूडियो पहुंचकर कबूतरी देवी ने रेडियो के माध्यम से अपने गीतों से धूम मचा दी थी। यह ऋतुरैंण गाया करती थी, कबूतरी देवी ने जो भी गीत गाये वे दादी-नानी से विरासत में मिले प्रकृति से संबंधित लोकगीत थे। पहाड के आम जनमानस में बसे लोकगीतों को लोगो तक पहुचानों में इनकी प्रमुख भूमिका रही। कबूतरी देवी के गाये गीत आकाशवाणी के रामपुर, लखनऊ, नजीबाबाद मुंबई के केन्द्रों से प्रसारित होते रहते थे। पति की मृत्यु की बाद कबूतरी देवी ने आकाशवाणी और समारोहों के लिये गाना बन्द कर दिया ।
कबूतरी देवी के अंतिम दिन काफी अभावों में गुजारे इनकी पुत्री ने इनकी देखभाल करती थी।

