berinagLatestNewspithoragarhuttarakhand

वन विभाग  में शनिवार को  वन महोत्सव मनाया गया

न्यूज लाइव डिजिटल टीम:–

बेरीनाग , वन विभाग  में शनिवार को  वन महोत्सव मनाया गया ।इस मौके पर  वन क्षेत्रा अधिकारी जगदीश चन्द्र जोशी ने कहा कि इस बार  वन महोत्सव की आवश्यकता के बारे मे बालिका इण्टर कालेज बेरीनाग,प्राइमरी पाठशाला पाँखू, रेन्ज कार्यालय मे वन विभाग की ओर से वन महोत्सवो का आयोजन किया गया। इन महोत्सवो मे वनो को बचाने की  जानकारी दी ।इन  वन महोत्सव को स्थानीय  स्तर पर काफी सराहना व सफलता मिली हैं ! वन महोत्सव सप्ताह के दौरान देश भर में लाखों पौधे लगाये जाते है। उन्होने कहा  हर व्यक्ति को अपने घर के क्षेत्र में आस पास होने वाले नुकसान पौधों को नुकसान नहीं पहुँचा चाहिए । अपने घर के आस पास पौधे लगाने चाहिए । इस मौके पर विभिन्न संस्थाओ कार्यालय परिषरो मे वृक्षा रोपण कर जन जागृति पैदा करने का कार्य किया जा रहा है। वन विभाग वर्षाकाल प्रारम्भ होने पर जुलाई के प्रथम सप्ताह 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाना है। इस मौके पर वन विभाग ने लोगो से  अपने आसपास पेडो को बचाने की अपील की।

कार्यकम मे जगदीश चन्द्र जोशी,आर एस महरा,दरपान सिह,गंगा सिह बोरा,राजेन्द्र सिह वोरा,त्रिलोक सिह भण्डारी,पुष्कर लाल, भरत सिह बोरा,मौजूद रहे कार्यक्रम कीअध्यक्षता कैलाश चन्याल ने की।
Share This News