FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

नजूल भूमि फ्री होल्ड खोलने की माँग को लेकर पुरानी बाजार वार्ड में संयोजक उमेश लाल साह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

पिथौरागढ संवाददाता। 

पिथौरागढ़। नजूल भूमि फ्री होल्ड खोलने की माँग को लेकर पुरानी बाजार वार्ड में संयोजक उमेश लाल साह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

सभी ने कहा कि सरकार से लगातार मांग की जा रही है कि शासनादेश संख्या 2005 का पालन करते हुए नजूल भूमि फ्री होल्ड खोलने और 300 वर्ग मीटर भूमि से कम में काबिज लोगों को मालिकाना हक दिया जाए।

साह ने कहा कि नगर क्षेत्र के पुरानी बाजार, नया बाजार, सिमलगैर वार्ड में नजूल भूमि के 80 वर्षों से भी पुराने भवनों की हालत नाजुक बनी हुई है। बीते दिनों बरसात में कुछ घरों को नुकसान भी हुआ।

उन्होंने कहा कि मालिकाना न होने से सरकार द्वारा जारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा । कहा कि विकास प्राधिकरण का तानाशाही रवैया लगातार बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आमजन के पक्ष में सरकार नजूल फ्रीहोल्ड की प्रक्रिया को शुरू करें।

प्रदर्शन में पार्षद सुशील खत्री, नीरज जोशी, करन सिंह, सुंदर शार्की, अशोक बहादुर, रोहित पाण्डे, मदन लाल साह, त्रिभुवन, तोहराब, शाहिद बख्श, लक्ष्मी थापा, किशोर, विनोद, कौशल भट्ट, प्रणय मेहरा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Share This News