बेरीनाग। पारंपरिक कुमाऊँनी परिधानों में सजी महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा। ढोल-नगाड़ों और जयकारों से गूंजा क्षेत्र।

बेरीनाग संवाददाता,
बेरीनाग प्रसिद्ध बेरीनाग (वेणीनाग) नाग देवता मंदिर परिसर में रविवार से दस दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का भक्तिमय माहौल के बीच भव्य शुभारंभ हो गया है। कथा का प्रारंभ पूजा-अर्चना और एक विशाल एवं भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें क्षेत्र के भारी संख्या में श्रद्धालुओं नेबढ़-चढ़कर भाग लिया। पारंपरिक परिधानों और नंगे पैर 1 किलोमीटर पैदल सफर
कथा के शुभारंभ से पूर्व शिव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो ढोल-नगाड़ों की थाप और धार्मिक जयकारों के साथ श्री बेरीनाग नाग मंदिर तक पहुंची। नागदेव वार्ड सहित बेरीनाग क्षेत्र की समस्त महिलाएं पारंपरिक कुमाऊँनी परिधान (पिछौड़ा व वेशभूषा) में नजर आईं। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर नंगे पैर करीब 1 किलोमीटर लंबे घुमावदार पहाड़ी रास्ते का कठिन एवं भक्तिमय सफर पैदल तय किया।

पूर्व सभासद श्रीमती आशा भैसोड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा के दौरान महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। पूर्व सभासद आशा भैसोड़ा ने बताया कि क्षेत्र में यह गहरी धार्मिक मान्यता है कि कलश यात्रा के दौरान महिलाएं अपने सिर पर रखे कलश को गंतव्य तक पहुंचने से पहले नीचे नहीं उतारती हैं, क्योंकि बीच में कलश उतारने पर यात्रा अधूरी मानी जाती है।
गांव के बुजुर्गों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि बेरीनाग का यह प्राचीन नाग देवता मंदिर अपने आप में कई पौराणिक मान्यताओं और रहस्यों को समेटे हुए है। मान्यता है कि यहाँ सच्चे मन से की गई पूजा-अर्चना से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
दस दिवसीय कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास राजेश पन्त द्वारा किया जा रहा है। इस अनुष्ठान में मुख्य यजमान की भूमिका में पूर्व कैप्टन बहादुर सिंह रौतेला, भीम सिंह भंडारी, लाल सिंह बाफिला तथा जीवन सिंह रावत शामिल हैं।
कथा के प्रथम दिन व्यास पीठ से राजेश पन्त ने देवी भागवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म व भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। आगामी दस दिनों तक क्षेत्र में भक्ति रस की धारा बहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीमा खाती, लीला रावल, लीला मेहरा, गीता मेहरा, दीपा बोहरा, शोभा बिष्ट, रेखा, कल्पना, शोभा, राधा, मालती, नीमा, चंद्रशोभा, दीप्ति, हिमानी, मंजू, दीपा, ज्योति, जया, चंदू, सीता, अंजू, bishni (बिशनी/विशनी), हंसी, हिमांशी, पूनम, रजनी, भावना, तारा, करिश्मा, करीना, अंजू, मीना, रीना, दीपा, सीता, मनीषा, ममता, हेमा, गंगा, माया, भागीरथी, मालती, दिव्या, साक्षी, सुमन, अंजलि एवं रमा आदि लोग मौजूद रहे।

