FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandगणाई गंगोली

विवेकानंद शिशु मंदिर बनकोट में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि।

न्यूज़ होम लाइव डैस्क। 

​बनकोट (गंगोलीहाट): 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूर्व विधायक मीना गंगोला ने विवेकानंद / शिशु मंदिर बनकोट परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले माँ भारती के अमर वीर सपूतों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

​इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य  भूपेंद्र , व्यवस्थापक  भूपेश बनकोटी , पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी  उमेद बनकोटी , तथा ग्राम प्रधान रोहित बनकोटी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके साथ ही अभिनेष बनकोटी, अमन बनकोटी, अभिषेक बनकोटी, प्रियांशु, लक्ष्मण बनकोटी, भूपेंद्र प्रसाद , त्रिलोक शर्मा , ओम प्रकाश , विनोद डसीला , नारायण पथनी , राकेश डसीला  सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

​ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पूर्व विधायक मीना गंगोला ने उपस्थित जनसमूह और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए वीरों के बलिदान को याद रखने और देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

Share This News