FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़ में धूमधाम से मनाई जाएगी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तैयारियों की रूपरेखा तैयार।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़: आगामी 10 सितंबर को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती गरिमा और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रमों के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें समारोह की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।

​बैठक में तय शेड्यूल के अनुसार, 10 सितंबर को प्रातः 10 बजे पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद नगर निगम सभागार में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें पंत जी के जीवन, उनके संघर्षों और देश व समाज निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान पर वक्ताओं द्वारा विचार व्यक्त किए जाएंगे।

​जयंती समारोह को जन-जन से जोड़ने के लिए विभिन्न खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों का भी खाका तैयार किया गया है, जिसके तहत:

​प्रभात फेरी का आयोजन कर उनके विचारों का संदेश दिया जाएगा।

​युवाओं के लिए क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की जाएगी।

​पंत जी के आदर्शों और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

​जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें ताकि पूरा आयोजन अनुशासित, गरिमामय और भव्य रूप से संपन्न हो सके।

​इस बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी, आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share This News