FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandहल्द्वानी

हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण: सुप्रीम कोर्ट में अब 17 सितंबर को सुनवाई की संभावना, क्षेत्र में सतर्कता और ड्रोन से निगरानी।

हल्द्वानी संवाददाता। 

​हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) में बुधवार को होने वाली सुनवाई टल गई है। अब इस मामले में अगली संभावित सुनवाई 17 सितंबर 2026 के लिए सुरक्षित रखी गई है।

​सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तारीख सामने आने के बाद जहां बनभूलपुरा क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा, वहीं स्थानीय निवासियों और प्रभावित पक्षों की निगाहें अब 17 सितंबर पर टिक गई हैं।

​प्रशासन मुस्तैद, भारी पुलिस बल तैनात

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नैनीताल पुलिस और स्थानीय प्रशासन बुधवार सुबह से ही पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरे और अन्य निगरानी तंत्र के जरिए पूरे बनभूलपुरा इलाके पर पैनी नजर बनाए रखी।

​कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता

रेलवे भूमि अतिक्रमण का यह मामला लंबे समय से अदालत में विचाराधीन है। यही वजह है कि हर सुनवाई की तिथि पर क्षेत्र में हलचल बढ़ जाती है। पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य किसी भी अफवाह या परिस्थिति में कानून-व्यवस्था को प्रभावित होने से रोकना रहा। प्रशासन की सक्रियता के चलते दिनभर शांति व्यवस्था बनी रही।

Share This News