FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़ पुलिस का हुड़दंगियों पर बड़ा एक्शन: शराब पीकर उत्पात मचाने और ड्रिंक एंड ड्राइव में 6 गिरफ्तार, 165 पर गिरी गाज।

पिथौरागढ़ व्यूरो। 

​पिथौरागढ़: जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस ने हुड़दंगियों और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के तहत कुल 165 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई, जबकि 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने, शांति भंग करने और ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों के खिलाफ पूरे जनपद में अभियान चलाया गया।

​प्रमुख कार्यवाइयां:

  • ​गंगोलीहाट में 5 गिरफ्तार: एसएचओ कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने वाले चार युवकों—प्रकाश सिंह, कमल रावल, दीपक सिंह और निहाल सिंह को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया। वहीं, ग्राम पुनौली में पत्नी के साथ मारपीट और हंगामा करने वाले रमेश सिंह को पुलिस की हिदायत न मानने पर गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई।
  • ​झूलाघाट में ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई: एसएचओ संजीव कुमार के नेतृत्व में झूलाघाट पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे रोहित टम्टा को गिरफ्तार किया और उसके वाहन को सीज कर दिया।

​पिथौरागढ़ पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने और नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शांति भंग करने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी।

Share This News