FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़ में अवैध भांग की खेती पर पुलिस का बड़ा प्रहार: झूलाघाट और धारचूला में खेत स्वामियों पर मुकदमे दर्ज, फसल नष्ट।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़। जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कई नाली भूमि में अवैध रूप से उगाई गई भांग की खेती को नष्ट करते हुए संबंधित खेत स्वामियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं।

  • ​च्यौड़ीगाड़ में झूलाघाट पुलिस और राजस्व टीम की कार्रवाई

​पहली कार्रवाई कोतवाली झूलाघाट क्षेत्र के ग्राम च्यौड़ीगाड़ में हुई। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम और राजस्व निरीक्षक मनीषा बिष्ट की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर उगाई गई अवैध भांग की फसल को नष्ट कराया। जांच के दौरान जिन खेतों में भांग पाई गई, उनके स्वामियों के विरुद्ध कोतवाली झूलाघाट में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share This News