FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsppराजस्थानराज्य

वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार शर्मा बने आजाद अधिकार सेना के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष।

राजस्थान संवाददाता। 

​सिंघाना (झुंझुनूं), आजाद अधिकार सेना ने वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार शर्मा (सिंघाना-सतनाली वाले) को पार्टी की राजस्थान राज्य इकाई का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के निर्देशानुसार यह दायित्व सौंपा गया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार शर्मा की नियुक्ति 17 सितंबर 2026 को प्रभावी हुई। इससे पूर्व वे संगठन में राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

​पत्रकारिता जगत में लगभग 25 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले शर्मा पूर्व में दो प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में स्टाफ जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र में राजस्थान राज्य समन्वयक (संपादक/पत्रकार) का दायित्व संभाल रहे हैं। इसके अलावा वे पूर्व में निजी शिक्षण संस्थानों में अध्यापन और एक प्रमुख राजनीतिक दल में प्रदेश महासचिव पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

​अपनी नियुक्ति पर जारी एक बयान में राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और नियमों का पालन करते हुए जनसेवा और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनका लक्ष्य सामाजिक सद्भाव, पारदर्शिता और संवैधानिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करते हुए जनता के अधिकारों की आवाज उठाना होगा।

Share This News