FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandगंगोलीहाट

गंगोलीहाट में रामलीला के दूसरे दिन धनुष यज्ञ व सीता स्वयंवर का भव्य मंचन, जयकारों से गूंजा दरबार।

किशन पाठक न्यूज़ होम लाइव डिजिटल

​गंगोलीहाट। श्री महाकाली दरबार रामलीला कमेटी एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में श्री महाकाली मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर और धनुष यज्ञ के प्रसंगों का जीवंत मंचन किया।

​दूसरे दिन की लीला का शुभारंभ महर्षि विश्वामित्र के साथ प्रभु श्री राम और लक्ष्मण के जनकपुरी प्रवेश से हुआ। इसके बाद राम-लक्ष्मण संवाद, सीता-सखी संवाद, रावण-बाणासुर संवाद का मंचन देख दर्शक भावविभोर हो उठे। जब भगवान श्री राम ने भगवान शिव के पिनाक धनुष का भंजन किया, तो पूरा पंडाल जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। इसके उपरांत माता सीता द्वारा प्रभु श्री राम को जयमाला पहनाने के प्रसंग के साथ दूसरे दिन की लीला संपन्न हुई।

​मंचन को सफल बनाने में कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय शाह, सचिव गजेंद्र रावल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र रावल, संरक्षक सूबेदार मोहन सिंह रावल, मुख्य निर्देशक सूबेदार शंकर सिंह रावल, सह-निर्देशक किशन उप्रेती व कैलाश सिंह तथा मुकेश रावल ने सक्रिय भूमिका निभाई।

​संगीत पक्ष में हारमोनियम पर विशाल सोरियाल और तबले पर प्रियांशु कुमार ने संगत दी। कलाकारों के रूप-सज्जा (मेकअप) में षष्ठी रावल, संजय रावल, त्रिभुवन बिष्ट, कमल रावल और नवीन उप्रेती का सहयोग रहा।

​इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश धानिक, राकेश पाठक, कमल रावल, नवीन उप्रेती, ललित उप्रेती सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Share This News