FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhand

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी: कांग्रेस ने विधानसभा प्रभारियों की जिम्मेदारी सौंपी, खजान चंद गुड्डू ने दी शुभकामनाएं।

देहरादून न्यूज़ होम लाइव डिजिटल। 

​देहरादून / कुमाऊं: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  के निर्देशानुसार उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूती देने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों और अनुषांगिक संगठनों का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों के नामों की अधिकृत घोषणा की गई है।

​इस क्रम में कुमाऊं मंडल की प्रमुख विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है:

  • ​गंगोलीहाट विधानसभा (45): संतोष गोस्वामी
  • ​धारचूला विधानसभा (42): प्रदीप पाल
  • ​अल्मोड़ा विधानसभा (51): भगवत सिंह डसीला
  • ​चम्पावत विधानसभा (55): महेश सिंह डसीला
  • ​डीडीहाट विधानसभा: राजेंद्र तंगड़िया

​पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खजान चंद गुड्डू ने दी बधाई

​नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए उत्तराखंड सरकार के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व गंगोलीहाट विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी खजान चंद गुड्डू ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

​खजान चंद गुड्डू ने कहा:

​”हमें पूर्ण विश्वास है कि नवनियुक्त प्रभारियों के कुशल नेतृत्व, अनुभव एवं समर्पण से कांग्रेस संगठन धरातल पर और अधिक सशक्त होगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। सभी प्रभारी आगामी 2027 के चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करेंगे।

​कांग्रेस नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जन-जन तक पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाएंगे।

Share This News