थाना दिवस में एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान का दिया भरोसा।

न्यूज़ होम लाइव डिजिटल।
धारचूला (पिथौरागढ़): पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे की अध्यक्षता में मंगलवार को कोतवाली धारचूला में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी ने क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन और सीएलजी (CLG) सदस्यों के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य व्यक्तियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने एसपी के समक्ष क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अपने सुझाव रखे। पुलिस अधीक्षक ने सभी की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के उचित और त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इस मौके पर एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और आमजन की सुरक्षा पिथौरागढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आमजन से पुलिस के साथ बेहतर समन्वय और सहयोग बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) धारचूला सुश्री दीप्ति कैड़ा, कोतवाली प्रभारी (एसएचओ) ए.के. सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

