FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए हर समय मुस्तैद रहें अग्निशमन कर्मी: एसपी।

न्यूज़ होम लाइव डिजिटल। 

​धारचूला (पिथौरागढ़)। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अक्षय प्रहलाद कोंडे ने मंगलवार को फायर स्टेशन धारचूला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

​निरीक्षण के क्रम में एसपी कोंडे ने फायर स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, अग्निशमन वाहनों की स्थिति और उपलब्ध बचाव उपकरणों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने प्रभारी अधिकारी व कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी अग्निशमन वाहनों और उपकरणों को हर समय कार्यशील व दुरुस्त रखा जाए, ताकि किसी भी आगजनी या आपदा की सूचना मिलने पर बिना देरी किए मौके पर पहुंचा जा सके।

​पुलिस अधीक्षक ने सभी फायर कर्मियों को पूर्ण सतर्कता, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्वतीय क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए अग्निशमन दल की सजगता जन-धन की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Share This News