FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandचमोली

फल्दिया गांव के जैन बिष्ट शिव मंदिर में एक भंडारे का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।

थराली। विकास खंड देवाल के अंतर्गत फल्दिया गांव के जैन बिष्ट शिव मंदिर में एक भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में शिव भक्तों ने शिरकत की।
फल्दियां गांव के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से शिव मंदिर जैन बिष्ट में एक भंडारे का आयोजन किया इस दौरान शिव भक्तों ने मंदिर में जलाभिषेक करते हुए पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी।इस मौके पर फल्दियां गांव के युवक मंगल दल के अध्यक्ष खडक सिंह रावत ,प्रेम सिंह ने बताया कि पिछले 8 सालो से यहां सावन मास में भंडारे का आयोजन किया जाता रहा हैं। इस मौके पर गांव के भीम सिंह,कलम सिंह, सचिन,संजू, पंकज, जसपाल आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Share This News