berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

महाविद्यालय  में समाज शास्त्र विभाग के तत्वावधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया।

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय के मार्गदर्शन से समाज शास्त्र विभाग के तत्वावधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. बीना लोहिया की अध्यक्षता में सम्पन हुई।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से सामान्य अध्ययन तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित संभावित प्रश्नों को शामिल किया गया ताकि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने में आसानी हो सके। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विभाग द्वारा पूछे गए प्रश्नों को ससमय हल करने का प्रयास किया। प्रतियोगिता में दीपिका एम.ए. चतुर्थ(समाजशास्त्र) ने प्रथम, अंजू एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान तथा हिमानी एम. ए. द्वितीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. लीलाधर मिश्र, डॉ. रेनू टम्टा, डॉ. सुबोध भंडारी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। समाज शास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर विभाग डॉ. अरुण कुमार यादव ने प्रतियोगिता के आयोजन में सराहनीय भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के अंत में समाजशास्त्र विभाग की विभाग प्रभारी डॉ. गरिमा देव ने प्रतियोगिता में उपस्थित समस्त सहयोगियों तथा प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन समाज शास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कवींद्र सिंह बोरा ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This News