राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग के 40 विद्यार्थियों का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिये रवाना।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग।राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय ने बी. एड. कक्षा के 40 विद्यार्थियों के दल को शैक्षणिक भ्रमण हेतु हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों का यह दल बेरीनाग से रीठा साहिब तक भ्रमण करते हुए विभिन्न ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों का प्रत्यक्ष दृष्टा बनकर उनके यथार्थ से परिचित होगा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता एवं सामुदायिक सद्भावना की भावना प्रबल होती है जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है। इस अवसर पर बी. एड. विभाग के प्रवक्ता डॉ.गोविंद बल्लभ उपाध्याय,मनोज कुमार,डॉ.रश्मि पंत,दीपा कन्याल, कंचन रौतेला आदि सम्मिलित थे।

