FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppउत्तराखंड

जाखनी के निकट देर सांय एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगी।

एनएचएल नेटवर्क।

पिथौरागढ़ के झूलाघाट मोटर मार्ग में जाखनी के निकट आज रविवार देर सांय एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सारा सामान राख हो गया। आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही थी कि नगर के कई स्थानों से दिखाई पड़ रही थी। आग की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस सहित रेस्क्यू टीमें स्थल पर पहुंचकर आग काबू पाने में जुट गई। वार्ड सभासद विजेंद्र महर ने बताया कि विण रोड़ में एक निजी अस्पताल के निकट हनीफ की कबाड़ की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी उंची उठ रही थी कि नगर के दूर किनारे से भी आग व धुंआ नजर आ रहा था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था।

Share This News