महाविद्यालय में आई. क्यू. ए. सी. के तत्वावधान में 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया क्रियान्वयन हेतु आहूत की गई बैठक।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में आई.क्यू. ए. सी. के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय ने सत्र 2025-26 के शैक्षणिक एवं सहगामी गतिविधियों की समीक्षा की तथा प्राध्यापकों को पठन-पाठन के साथ-साथ विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के प्रति प्रेरित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में संचालित निःशुल्क कोचिंग व्यवस्था विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अत्यधिक सहायक सिद्ध हो रही है। प्रोफेसर पाण्डेय ने आगामी सत्रार्ध की प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रुप से सम्पन्न कराने के साथ-साथ समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को प्रवेश की सूचना को स्थानीय निवासियों के बीच प्रसारित करने के सुझाव दिये ताकि प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रवेश में कोई समस्या न हो। उन्होंने आगामी सत्र की कार्य योजना के विषय में भी विस्तार से चर्चा की। बैठक में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

