berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में “मेरी माटी मेरा देश”अभियान के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर डी0पी0 भट्ट के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में “मेरी माटी मेरा देश”अभियान के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों द्वारा अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्वयंसेवियों ने अपने घर की मिट्टी एवं चावल के माध्यम से आम-जन मानस में “मेरी माटी-मेरा देश” की भावना को जागृत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय ने इस अवसर पर अपने उदबोधन में वीर अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए इस कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एनएसएस इकाई द्वारा खादी महोत्सव तथा गढ़भोज का भी आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेवियों को ‘स्वदेशी अपनाओ और खादी परिधान’ के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर डॉ.जे. एन. पंत और डॉ.डी .एस.खाती द्वारा खादी वस्त्र के उपयोग और महत्व पर चर्चा की गई तथा myGov पोर्टल पर समस्त स्वयंसेवियो को शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत गढ़भोज का आयोजन किया गया। गढ़भोज के माध्यम से हमारे पारंपरिक भोजन और उसकी गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ मीनाक्षी गोस्वामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अंजली देवी यादव तथा समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Share This News