लिटिल एंजल स्कूल में अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग- लिटिल एंजल स्कूल में अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमें शिक्षकों ने इस दिन को मनाने के पीछे बेटियों के महत्व पर चर्चा की तथा महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के बारे में छात्रों को जागरूक किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद उपाध्याय ने बताया कि यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लिंग-आधारित चुनौतियों को समाप्त करता है। जिसका सामना दुनिया भर में लड़कियां करती हैं, जिसमें बाल विवाह, उनके प्रति भेदभाव और हिंसा शामिल है। विद्यालय प्रबन्धक राजेन्द्र बोहरा ने बताया यह दिन पूरी दुनिया में लड़कियों के महत्व, शक्ति और क्षमता का जश्न मनाता है यह दिन लड़कियों की आवश्यकताओं और उनके सामने आने वाली समस्याओ पर भी प्रकाश डालता है। कार्यक्रम में सोनी बाफिला, कविता, नीतू ,जया,प्राची,रिचा, ममता पाण्डेय,ज्योति,कविता बनकोटी आदि ने अपने विचार रखे।

