berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

दीनदयाल मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत धारचूला से आ रहे 31सदस्य दल का पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी में  जोरदार स्वागत।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

चौकोडी। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना पंडित दीनदयाल मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत धारचूला से आ रहे 31सदस्यो का  दल का पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी में  जोरदार स्वागत किया गया और यात्रियो को दोपहर भोजन भी कराया गया। यात्रियों में इस यात्रा के प्रति अत्यधिक उत्साह था एवं यात्रियों द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना एवं आवास गृह चौकोड़ी के भोजन एवं स्टाफ की प्रशंसा की गई, यात्रा कर रही यात्रियों द्वारा पर्यटक आवास गृह में चांचरी गा कर कुमाऊनी लोक नृत्य भी किया गया, यात्रियों का यह दल आज रात्रि बागेश्वर रात्रि विश्राम करेगा, इस दल द्वारा मुख्यतः बागेश्वर, बैजनाथ ,जोशीमठ एवं बद्रीनाथ के दर्शन किए जाएंगे, यात्रियों के साथ गाइड भगवान सिंह रावत चल रहे हैं, यात्रियों का पर्यटक आवास गृह चौकड़ी पहुंचने पर प्रबंधक दीपक पंत, दीप पपने, दीप पंत, भीम सिंह, धन सिंह, भगवान, हेमंत, प्रकाश, दीवान, किशन विमला देवी आदि ने स्वागत किया।

Share This News