बेरीनाग में एबीवीपी निकालेगी भव्य विजय रैली, निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों का होगा जोरदार स्वागत।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बेरीनाग इकाई द्वारा कल प्रातः 11:00 बजे नगर में एक भव्य विजय रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली स्थानीय टैक्सी स्टैंड से ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के साथ निकाली जाएगी।
हाल ही में छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में इस विजय जुलूस की योजना बनाई गई है। संगठन के अनुसार, इस रैली का मुख्य उद्देश्य संगठन की शक्ति, एकता और विद्यार्थियों के भरोसे को प्रदर्शित करना है।
रैली को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के सभी युवाओं, छात्रों और समर्थकों से भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। पूरे नगर में जीत का जश्न मनाने और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन करने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

