गंगोलीहाट कॉलेज में एबीवीपी का अनिश्चितकालीन धरना 18 अगस्त को भी जारी रहा।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
गंगोलीहाट,महाविद्यालय में छात्रों का आंदोलन आज भी जारी रहा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और समस्त छात्र-छात्राएँ नए जोश और नारेबाजी के साथ डटे रहे।
धरना स्थल पर माहौल पूरी तरह संघर्षमय रहा –
नारे गूंजे सीट बढ़ाओ भविष्य बचाओ MA कक्षाएँ चालू करो छात्रों को पलायन से बचाओ । सड़क दो शिक्षा को गति दो, इस मौके पर तीन माँगें दोहराई गई BA की सीट वृद्धि दर्जनों छात्र एडमिशन से वंचित। MA कक्षाओं की शुरुआत स्थानीय छात्रों के भविष्य का सवाल।
नये भवन तक सड़क निर्माण तैयार भवन बेकार पड़ा।
छात्र नेताओं ने प्रशासन को आगाह किया अब सब्र की सीमा खत्म हो चुकी है। अगर हमारी तीनों माँगों पर तुरंत निर्णय नहीं हुआ तो गंगोलीहाट से निकलकर यह आंदोलन पूरे जिले में फैलेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
धरना स्थल पर छात्रों ने ऐलान किया कि अबकी बार संघर्ष निर्णायक होगा आधा-अधूरा समाधान स्वीकार नहीं।
इस मौके पर अमित वर्मा, गौरव बोरा,
गौरव पंत,राहुल खाती,तनुज पांडे,करन कुमार
नेहा,अनुष्का,सलोनी आदि कई छात्र मौजूद रहे।

