हाट कला एवम् संस्कृतिक मंच गंगोलीहाट द्वारा मनाए जा रहे तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
गंगोलीहाट। हाट कला एवम् संस्कृतिक मंच गंगोलीहाट द्वारा मनाए जा रहे तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन कल रात्रि रंगा रंग कार्यक्रमों एवम् पुरस्कार कूपन खोलने के साथ हो गया, अंतिम तृतीय दिवस दिन में आयोजित कार्यक्रमों में रावलगाँव, एवं हाट की महिलाओं तथा जीआईसी आ अन्ना प्रशिक्षण केंद्र की बालक बालिकाओं द्वारा झोड़ा चांचरी की शानदार प्रस्तुति दी गई।

फिर स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों ने जोरदार प्रदर्शन किया एवं रात्रि स्टार नाइट में फौजी ललित मोहन जोशी गायिका दीपिका राज़ एवम् लक्ष्मण सिंह लच्छू क्षेत्र पंचायत सदस्य गढ़खेत जैसर ( बागेश्वर) ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को बांधे रखा लक्ष्मण सिंह ने अपने नृत्य से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, रात्रि 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में फ़ौजी ललित मोहन जोशी ने दर्शकों की मांग पर अनेक दिलकश प्रतुतियां दी। देर रात लक्की ड्रॉ खोले गए जिसमें प्रथम पुरस्कार हीरो स्कूटी जो कि दल बहादुर के नाम खुली द्वितीय पुरस्कार वाशिंग मशीन तृतीय पुरस्कार स्मार्ट टीवी चतुर्थ पुरस्कार मिक्सी एवम् 40 सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

