46 सालो बाद गढ़ कुमाऊं की मध्य स्थली ग्वालदम में रामलीला का मंचन हुआ शुरू।
रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।
थराली।कुमाऊं गढ़वाल की मध्य स्थली ग्वालदम में 46 वर्षों के बाद शुक्रवार को भव्य रूप से आगाज हो गया हैं।इस दौरान काफी संख्या में राम भक्तों के साथ ही थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने बतौर मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि 12 वर्षों तक राजकीय इंटर कालेज ग्वालदम में जीव विज्ञान के प्रवक्ता के पद पर सेवा दे चुके पद्मश्री कल्याण सिंह रावत मैती ने रिबन काट कर शुभारंभ किया।
किसी जमाने में कुमाऊं की कत्यूर घाटी एवं गढ़वाल की पिंडर के बीच मशहूर रही ग्वालदम की रामलीला का एक बार फिर से 46 वर्षों बाद शुक्रवार की देर रात आगाज हो गया हैं। ग्वालदम वन विश्राम गृह के पास स्थित रामलीला मंच में थराली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपाल राम टम्टा एवं पद्मश्री कल्याण सिंह रावत मैती ने संयुक्त रूप से रिबन काट कर रामलीला का शुभारंभ किया।इस अवसर पर विधायक टम्टा ने कहा कि दोनों मंडलों की मध्य स्थली ग्वालदम में 46 वर्षों के बाद आयोजित हो रही रामलीला में उन्हें शिरकत करने का जो मौका मिला उससे वें बेहद गदगद महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन को निरंतरता प्रदान करने की आवश्यकता पर बल देते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।इस मौके पर विशेष अतिथि पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने कहा कि मैती आंदोलन की जन्मस्थली ग्वालदम में लंबे समयांतराल के बाद रामलीला का मंचन शुरू होने पर वे बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं। बताया कि 1995 में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मैती आंदोलन की शुरुआत उन्होंने ग्वालदम से ही की थी और आज इस आंदोलन को भारत में ही नही अपितु विश्व के कई अन्य देशों में स्वस्फूर्त रूप से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जबतक पौधारोपण को भावनाओं से नही जोड़ा जाता है, तबतक रोपित किए गए पौधे के विकसित होने की कल्पना करना अपने आप में बेमानी है। उन्होंने बदलते वातावरण को पुनः पूर्व अवस्था में लाने के लिए वृक्षारोपण एवं रोपित पौधों के संरक्षण को एक मात्र उपाय बताया।
रामलीला के पहले दिन मुकुट पूजा के साथ ही राधा,कृष्ण,नट,नटी,मनु, विष्णु,लक्ष्मी,शिव,पार्वती,रावण, कुंभकर्ण, विभीषण,नारद, राक्षस,दशरथ,नारद के पात्रों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी।
——
*आयोजन कमेटी के इन पदाधिकारियों ने अतिथियों का किया स्वागत।*
रामलीला में थराली की प्रमुख कविता नेगी,भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भावना रावत, पूर्व प्रधान मीनू टम्टा बतौर मुख्य अतिथि सामिल हुए जबकि ग्वालदम के ग्राम प्रधान एवं आयोजन कमेटी के अध्यक्ष हीरा सिंह बोरा उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, मुन्नी परिहार,रेखा देवी, पुष्पा देवी, सचिव बलवीर गड़िया, बबीता देवी, कोषाध्यक्ष प्रदीप शाह, सह कोषाध्यक्ष महावीर गड़िया, संरक्षक पुष्कर सिंह शाह, महावीर गड़िया, व्यवस्थापक धीरेन्द्र शाह,दर्शन भंडारी, कुंदन परिहार,अनिल नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश जोशी, अनुशासन समिति के प्रदुम्न शाह, हरीश जोशी, गजेन्द्र रावत,लक्ष्मण रावत,पदवेंद्र भाकुनी,दीवान सिंह रावत, ममंद अध्यक्ष कलावती देवी, सलाहकार हरेंद्र गड़िया, मीडिया प्रभारी हरेंद्र परिहार, पंडित हरीनंदन मिश्रा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
—–
*पुरूषों के साथ महिला पात्र भी कर रहे हैं अभिनय*
लंबे समय बाद ग्वालदम में हो रही रामलीला में पुरुष पात्रों के साथ ही महिला पात्र भी अभिनिय प्रस्तुत कर रहें हैं। रामलीला के पहले ही दिन जिस कदर राम भक्त मंचित रामलीला को देखने पहुंचे उसे देख रामलीला में दोनों ही मंडलों के काफी अधिक राम भक्तों के सामिल होने की अपेक्षा जताई जा रही है, जिससे आयोजकों में काफी अधिक उत्साह देखा गया।