berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

पुंगराऊ महोत्सव की पहली स्टार नाइट में लोक कलाकारों की प्रस्तुति पर थिरके लोग।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। पांखू में चल रहे पुंगराऊ महोत्सव की पहली स्टार नाइट में लोक कलाकारों की धूम रही। कार्यक्रमों का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण कार्की ने किया। इस मौके पर लक्ष्मण कार्की ने 51 हजार की नगद धनराशि महोत्सव समिति को दी। स्टार नाइट में प्रसिद्ध लोक कलाकार ललित मोहन जोशी,ललित गित्यार, बेवी प्रियंका, अंकित कुमार स्नेहा बिष्ट ने शानदार प्रस्तुति दी। जिसमें देर रात्रि तक दर्शक थिरकते रहे। वहीं दूसरे दिवस के कार्यक्रमों का शुभारंभ पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डु और पूर्व ब्लाक प्रमुख रेखा भंडारी ने किया।

इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू ने कहा कि समय समय पर महोत्सव के आयोजनों से हमें अपनी लोक संस्कृति देखने को मिलती है पुंगराऊं घाटी क्षेत्र के लोगों के द्वारा पहली बार में बहुत सराहनीय आयोजन किया है जिसमें सभी लोगों से सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख रेखा भंडारी, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष पांखू किशन कार्की, गणाई अध्यक्ष बबीता बनकोटी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंदन वाणी, मनोज सानी, पंकज कार्की, विनोद कार्की, कैलाश राम, मनोहर पंचपाल, पुंगराऊ महोत्सव अध्यक्ष हरीश कार्की मनोज कार्की, चन्द्र सिंह कार्की, उमेद सिंह कार्की, लक्ष्मण कार्की, केशर महरा, लक्ष्मण कार्की, गोविन्द जोशी सहित आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चंचल रावत और कैप्टन दीवान सिंह बल्दिया ने किया।

Share This News