FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandचमोली

पुनर्निर्माण का कार्य शुरू नही होने से आक्रोश थराली एवं सूना गांव के ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय थराली में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।

थराली। इस विकासखंड के थराली, सूना,देवलग्वाड़, पैनगढ़ आदि गांवों को जोड़ने वाली मोटर सड़क पर प्राणमती नदी पर बना मोटर पुल पिछले वर्ष बरसात में सोल डुग्री क्षेत्र में बादल फटने से प्रानमती नदी में आई बाढ़ में बह गया था। जिसके पुनर्निर्माण का कार्य शुरू नही होने से आक्रोश थराली एवं सूना गांव के ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय थराली में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते हुए तत्काल वेलीब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नही होने पर आसन्न लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने एवं आंदोलन तेज करने चेतावनी दी हैं।
पिछले वर्ष 14-15 अगस्त को सोलडुग्री क्षेत्र में फटे बादलों के कारण प्राणमती नदी में जल सैलाब उमड़ पड़ा था। जिसके कारण सोल डुंग्री -रतगांव मोटर पुल पर बना वैलीब्रिज के आलावा थराली – सूना मोटर सड़क पर प्राणमती नदी पर बना मोटर पुल एवं पैदल पुलिया इस जल सैलाब में बह गए थें।
उस समय ग्रामीणों ने जैसे तैसे अपने संसाधनों आवाजाही के लिए लकड़ी का पुल तैयार किया लेकिन पानी के तेज बहाव में वो भी बह गया। बाद में तहसील प्रशासन के सहयोग से लोक निर्माण विभाग थराली ने यहां पर बिजली के खम्भो के ऊपर लकड़ी डाल कर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए लकड़ी का पुल तो बनाया है लेकिन अब तक भी स्थायी पुल का निर्माण नही शुरू नही हो पाया है।जिस से इस मोटर सड़क से लाभान्वित होने वाले ग्रामीणों में रोष बढ़ने जा रहा हैं। शुक्रवार को गुस्साए सूना, थराली के ग्रामीणों ने पुल निर्माण संघर्ष समिति सूना थराली के बैनर तले थराली गांव से कोटडीप,केदारबगड़ होते हुए तहसील कार्यालय तक जोरदार नारेबाजी के साथ जुलूस निकाल। जुलूस के तहसील कार्यालय पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।इस मौके पर वक्ताओं ने छः माह बाद भी बह चुके पुल के स्थान पर बेलीब्रिज का निर्माण कार्य नही हो पाया हैं और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर लकड़ी के अस्थाई पुल से आवागमन करने पर मजबूर होना पड़ा। इसके बाद आंदोलनकारियों तहसील कार्यालय के माध्यम से जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें तत्काल बेलीब्रिज स्थापित नही होने पर लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने के साथ ही आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। पूर्व प्रधान मोहन बहुगुणा, पूर्व जेष्ठ प्रमुख सुरपाल सिंह रावत, कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह रावत, राजेंद्र प्रसाद देवराड़ी, कुंवर सिंह रावत, कुंदन सिंह रावत, प्रकाश चंदोला, राजेश्वरी पुरोहित, दिनेश जोशी, देवेंद्र रावत, अंजली देवराड़ी, दिनेश चंद्र देवराड़ी, अनिता देवी ने आंदोलन का नेतृत्व किया। इसके बाद एक ज्ञापन लोनिवि थराली को भी सौंप गया।

Share This News