बेरीनाग के लोहाथल में पशु मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग विकासखंड अंतर्गत न्याय पंचायत लोहाथल में पशु मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पशु मेला प्रदर्शनी में लोहाथल, खौलागांव, नागिलागांव, स्योली-कुड़ी सहित विभिन्न ग्राम सभाओं के ग्रामीणों द्वारा अपने अपने पशुओं को प्रदर्शन में शामिल किया।पशुपालन अधिकारी डॉक्टर प्रणय अग्रवाल ने ग्रामीणों को पशुओं के आहार, उनके स्वास्थ्य तथा समय-समय पर होने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विनीता बफिला ने किया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान खौलागांव दिनेश जोशी, ग्राम प्रधान लोहाथल श्रीमती शांति कार्की, ललित कार्की, हरीश चुफाल, गौरी शंकर जोशी, नारायण सिंह कार्की, नंदन कार्की, दीपक जोशी, दीवान राम डा राजेश पाठक,मनोज कार्की

डा मंजू असवाल गंगोलीहाट, डा चेतना पंत, फार्मेसिस्ट कविता पंत, गिरधर पंत, ब्लॉक कर्मचारी पंकज, रंजन मेहता आदि उपस्थित रहे।

