राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग का वार्षिकोत्सव 28 मार्च 2026 को।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव के आयोजन हेतु प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में प्राध्यापकों एवं छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आहूत की गई। बैठक में 28 मार्च-2026 को वार्षिकोत्सव मनाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने वार्षिकोत्सव को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि वार्षिकोत्सव के दिन विद्यार्थियों के पहचानपत्र की जाँच के उपरांत ही परिसर में प्रवेश दिये जायेंगे तथा परिसर में अराजक तत्वों का प्रवेश वर्जित होगा। बैठक में डॉ. जे.एन. पंत, डॉ. लीलाधर मिश्र, डॉ. सुनील पंत, डॉ. शिवानी कर्नाटक, डॉ. दीप्ति मिश्रा, डॉ. विनीता टम्टा, डॉ.रश्मि समेत छात्र संघ पदाधिकारी दीपिका मनराल, वर्णिका, गौरव कुमार, आयुष सलोनी आदि उपस्थित रहे।

