FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandगंगोलीहाट

शहीद पवन सिंह सुगड़ा राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू। 

एनएचएल नेटवर्क📡

गंगोलीहाट राजकीय डिग्री कॉलेज  की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर 13 मार्च 2026 से राजकीय प्राथमिक पाठशाला चौड़ियार में प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मधुकेश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाध्यापिका सुचित्रा वर्मा,  दया खोलिया तथा पार्षद दीपक बोरा उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. नरेश चंद्र कापड़ी ने सात दिवसीय विशेष शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. हेमा मेहरा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के जीवन में संस्कारों और सामाजिक सेवा के महत्व को बताते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा भाव गीत भी प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ नरेश चंद्र कापड़ी के मार्गदर्शन में किया गया और शिविर में स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों ने अपने प्रेरणा दायक उद्बोधनों से स्वयंसेवियो को प्रेरित कियाकार्यक्रम के अंत में समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त्त किया।इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष मनीषा, सचिव सपना कोहली, दया पंत, पुष्पा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा गांव के अन्य सम्मानित लोग भी उपस्थित रहे।

Share This News