चेतक क्रिकेट क्लब बनकोट द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट असू एकादश ने जीता कप।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
गणाई गंगोली के बनकोट खेल मैदान में चल रहे चेतक क्रिकेट क्लब बनकोट द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के फाइनल मैच में आज बतौर मुख्य अतिथि गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम टम्टा शामिल हुए। फाइनल मैच असू एकादश बागेश्वर एवं चैलेंजर्स एकादश सेराघाट के बीच मैच खेला गया जिसमें असू एकादश ने पहले खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाएं, चैलेंजर्स एकादश ने 108 रन बनाए ,जिसमें 7 रन से असो ने जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच 45 रन 2 विकेट प्रदीप कार्की को मिला मैन ऑफ द सीरीज प्रमोद 111 रन 4 विकेट बेस्ट बैट्समैन टूनामेंट में पवन चम्याल बेस्ट बॉलर टूनामेंट लक्की बनकोटी बेस्ट ऑलराउंडर टूनामेंट में ललित असवाल विधायक ने कहा आप सभी का अपनापन और स्नेह अविस्मरणीय है। खेल भावना के साथ युवा शक्ति यूं ही आगे बढ़ती रहे। इस अवसर पर सभी क्रिकेट प्रेमियों एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष गुलशन बनकोटी , उपाध्यक्ष- अभिषेक बनकोटी , कोषाध्यक्ष- नीरज बनकोटी , सचिव- लक्ष्मण बनकोटी , उपसचिव- मनीष बनकोटी एवं समिति के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक महरा , पूर्व मण्डल अध्यक्ष रघुवीर बनकोटी , सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक वर्मा , नवीन जोशी व मनोज कोहली, शिवराज बनकोटी, ग्राम प्रधान रोहित बनकोटी, ग्राम प्रधान गौरव बनकोटी, अभिनेष बनकोटी , रविन्द्र बनकोटी , मुकेश बनकोटी, बलराज बनकोटी आदि मौजूद रहे।

