FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandगंगोलीहाट

ग्राम सभा चौड़ा में पौराणिक परंपरा के साथ निकाली गई ‘आठूं गमरा’ झांकी, पूर्व विधायक मीना गंगोला ने जताया आभार।

गंगोलीहाट संवाददाता। 

‎​गंगोलीहाट (उत्तराखंड): विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के ग्राम सभा चौड़ा में लोक संस्कृति और पौराणिक मान्यताओं के प्रतीक ‘आठूं गमरा’ पर्व को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ढोल-नगाड़ों की मधुर धुनों के बीच कालशीन मंदिर, देवी मंदिर, सैम मंदिर और हर ज्यू मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भव्य झांकी निकाली गई।

‎​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना गंगोला ने विभिन्न मांगलिक अनुष्ठानों में प्रतिभाग कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

‎​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मीना गंगोला ने कहा, “यह मात्र एक झांकी नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति और धरोहर को जीवित रखने का एक सराहनीय प्रयास है। चौड़ा के समस्त ग्रामवासियों ने इस आयोजन के माध्यम से आपसी एकता और सांस्कृतिक निष्ठा का जो अनुपम परिचय दिया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।” उन्होंने भव्य स्वागत और सम्मान के लिए समस्त क्षेत्रवासियों, आदरणीय पुजारियों और वाद्ययंत्र कलाकारों का तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त किया। ​इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव के दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी  कैलाश पंत, वृद्ध पुजारी तारा चन्द्र पंत, संत गुरु , कमल गुरु तथा देव डांगर हरीश राम की गरिमामयी उपस्थिति रही।

​कार्यक्रम में विनोद डसीला, पूर्व प्रधान नवीन जोशी, राकेश डसीला, ओम प्रकाश, गोकुल गंगोला, ग्राम प्रधान चौड़ा (गोल्था) सुरेन्द्र बोरा सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति, युवा, बुजुर्ग और छोटे-छोटे बच्चे उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा और सभी ने अपनी लोक संस्कृति को संजोए रखने का संकल्प लिया।

Share This News