देहरादून में कैबिनेट मंत्री खजान दास के नवीन कैंप कार्यालय का शुभारंभ, गंगोलीहाट और बेरीनाग की जनसमस्याओं पर हुई चर्चा।

देहरादून संवाददाता।
देहरादून स्थित यमुना कॉलोनी में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास के नवनिर्मित कैंप कार्यालय का भव्य शुभारंभ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर मंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के दौरान बेरीनाग एवं गंगोलीहाट क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा गया और उनके शीघ्र निस्तारण का अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती , मनोज कार्की तथा भगवान सिंह डोबाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने आशा व्यक्त की कि इस नए कैंप कार्यालय के संचालन से जनसेवा, जनसमस्याओं के समाधान और संगठनात्मक कार्यों को और अधिक गति तथा प्रभावशीलता मिलेगी।

