बैंकों में नहीं हो रहा सामाजिक दूरी का पालन
बैंकों में नहीं हो रहा सामाजिक दूरी का पालन।
————————————

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
बेरीनाग । बेरीनाग नगर के बैंकों व एटीएम में लेनदेन के लिए आए लोग सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं । लोग बैंकों के बाहर और अंदर बिना मास्क के लाइनों में खड़े हो रहे हैं । एसबीआई, सहकारी बैंक समेतत कई अन्य बैंकों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है । लोग लेन देने के इंतजार में बैंकों के बाहर सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किए बगैर लाइन में खड़े रहे। बैंक के अंदर लेनदेन को जा रहे लोगों ने भी सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई । इधर, नगर के एटीएम में भी लोग सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है ।बेरीनाग मे एसबीआई के दो एटीएम है जिसमे एक ही एटीएम काम कर रहा है।तथा अन्य बैको के एटीएम बंद पडे है। पुलिस लगातार लोगो से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने व मास्क लगाने का अनुरोध कर रही है।

