बेरीनाग सांसद अजय टम्टा ने पुरानाथल के रामगंगा नदी पर बने पुल का किया उद्घाटन ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। अल्मोड़ा पिथौरागढ़ के सांसद अजय टम्टा ने पुरानाथल रूईनाथल मुवानी के रामगंगा नदी पर बने पुल का फीटा काटकर शुभारम्भ किया ।

इस मौके पर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पूरे देश सड़क और पुल बनाने पर तेजी से काम कर रही है । उन्होंने कहा कि सड़कों और पुलों के बनने से देश का आर्थिक विकास तेजी से होता है । पुल निर्माण 11 करोड़ 64 लाख की की लागत से किया गया है । 90 मीटर सपान के पुल का निर्माण विश्व बैंक यूडीआरपीएएफ ने किया ।

पुल के बनने से बेरीनाग, पुरानाथल, डांगी गांव, माछीखेत, बलगडी, हरडी, बलकोट, जाजर, उप्रडा, कालीविनायक के लोगों को जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ की 20 किमी दूरी कम तय करनी पड़ेगी । इस मौके पर विधायक फकीर राम टम्टा , ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला, पूर्व विधायक मीना गंगोला, जिला पंचायत सदस्य नन्दन बाफिला, भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्द्र सिंह धानिक ,त्रिभुवन भंडारी, दल बहादुर बाफिला, दिनेश कुमार, धीरज बिष्ट, रोहित नाथ, पंकज जोशी, जीवन पाठक, दीपक कार्की,चारू पंत, विमला देवी आदि कई लोग मौजूद रहे ।

