berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग में रामलीला का शुभारम्भ सासंद अजय टम्टा ने किया ।

बेरीनाग में रामलीला का शुभारम्भ सासंद अजय टम्टा ने किया ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग श्री नागदेव रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला में राम जन्म के साथ शुरू हो गई हैं। रामलीला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने किया । इस मौके पर सांसद अजय टम्टा ने कहा कि रामलीला हमें भगवान राम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करती है। केन्द्र सरकार देशभक्तों की सरकार है जो पाँच सौ साल बाद अयोध्या में विशाल राम मंदिर का निर्माण कर रही है। इस मौके पर उन्होने रामलीला मंच निमार्ण के लिए एक लाख पचास हजार रुपये देने की घोषणा की । विशिष्ट अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा रहे ।पहले दिन नट नटी संवाद, रावण कुम्भकर्ण ने भगवान शिव की तपस्या कराना और राम जन्म तक रामलीला का मंचन किया गया । इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बलवन्त सिंह धानिक, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कालाकोटी, सचिव देवेन्द्र लाल शाह, उपाध्यक्ष जीवन धानिक, कमलेश पंत, मोना पंत, राजेश पंत, पुष्कर सिंह धामी ,हनुमान रावत, कमल पंत, सुरेश पंत, इन्द्र धानिक, त्रिभुवन भंडारी, ललित बाफिला, अमित पाठक, राजेश रावत, प्रमोद उप्रेती, विमलेश पंत, धीरज जोशी भीम उप्रेती, राजेश कार्की, राजा मियांन, गंगा सामंत, विशाल प॓त, जीवन पाठक ,कमल जोशी आदि मौजूद थे ।

Share This News