berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

बेरीनाग में कांग्रेस की पहली महिला पालिकाध्यक्ष बनी हेमवन्ती पंत ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी हेमवंती पंत ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा की खिला धानिक को 600 मतों से हराया ।

अध्यक्ष ः-हेमवन्ती पंत…

खिला घानिक को मात्र 383 मत मिले। निर्दलीय प्रत्यासी रजनी रावत को काग्रेस प्रत्यासी हेमवन्ती पंत ने 73 मतो से हराया
हेमवन्ती पंत को 983 मत मिले , जबकि निर्दलीय उम्मीदवार रजनी रावत को 910 मत मिले । निर्दलीय उम्मीदवार रजनी रावत दूसरे नम्बर पर रही। तीसरे नम्बर पर निर्दलीय प्रत्यासी पुष्पा शाह रही। उन्हें 789 मत मिले। वही भाजपा चौथे नम्बर मे रही भाजपा की खिला धानिक को मात्र 383 मत मिले। निर्दलीय आशा देवी को 233 मत मिले,निर्दलीय रमा देवी को 128,मालती देवी को 26 मत मिले। जबकि 15 वोट नोटा को मिले। 91 मत रद्द किए गए। 3558 मत डाले गए थे, वैध मतो की संख्या 3452 थी। सभी वार्डों में इस बार निर्दलीय पार्षद बने । खितोली वार्ड में भगवती प्रसाद, नागदेव किरन मियांन, भट्टीगांव में सुनील पंत, सरस्वती बिहार नीरू कार्की,शहीद चौक में सुरेश राठौर जीते।बना वार्ड में नीमा देवी, ढनौली पंत वार्ड में राधिका देवी सभासद बनी।

Share This News