नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्यासी चुनाव प्रचार मे जुटे।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग (पिथौरागढ़)नगर निकाय चुनाव को लेकर इन दिनों गांव से लेकर शहर तक चुनावी चर्चा चल रही है। एक वर्ष बाद हो रहें नगर निकाय चुनाव में पिथौरागढ़ नगर निगम और बेरीनाग नगर पालिका महिला सीट होने से बेरीनाग में अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान तक राष्ट्रीय पार्टी सहित निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान उतरे हैं। वही बेरीनाग में पार्षद सदस्य के लिए युवा चेहरे दिखाई दे रहें हैं। निकाय चुनावो को लेकर प्रशासन की पूरी तैयारियाे मे लगा हैं। बृहस्पतिवार साय तक भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं हुआ है। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की ओर से हेमा पन्त को प्रत्याशी घोषित किया है, शुक्रवार से अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन शुरू है। बेरीनाग नगर पंचायत से नगर पालिका के दूसरे चुनाव है इस समय महिला प्रत्याशियों हेमा पन्त, पुष्पा शाह, रजनी रावत,मंजू बाफिला, नीरू कार्की, आशा भैसोड़ा, रामा देवी, नगर बाजार सहित सभी वार्डों में प्रचार प्रसार में जुटे हुए। जिसका भाग्य का परिणाम 25 जनवरी 2025 नववर्ष में रहेगा।

