FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandउत्तराखंडदेहरादून

किरायेदारों का सत्यापन न करने वालों पर डालनवाला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 153 मकान मालिकों का चालान, वसूला 15 लाख से अधिक का जुर्माना।

एनएचएल नेटवर्क।

देहरादून  सत्यापन अभियान में थाना डालनवाला क्षेत्र में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 510 मकानों की चैकिंग कर सत्यापन ना कराने वाले 153 मकान मालिकों के खिलाफ कुल 15 लाख 30 हजार रुपये का चालान काटा गया। बता दें कि डीआईजी और एस एसपी दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर देहरादून में बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया जा रहा है डालन वाला पुलिस और करनपुर चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 510 मकानो की चैकिंग कर 15 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला। कोतवाली डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत ओल्ड डालनवाला व करनपुर बाजार में सत्यापन की कार्यवाही की गयी जिसमें बिना सत्पापन कराये किरायेदार रखने पर पुलिस टीम द्वारा कुल 510 मकानों को चैक किया गया जिसमें कुल 153 मकान मालिक जिनके द्वारा बिना सत्यापन किये किराएदार रखे गये थे, के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम में कुल 15 लाख 30 हजार रुपये का चालान किया गया। कई मकान मालिकों द्वारा अपने मकानों को पीजी/हॉस्टल के रूप में प्रयोग कर काफी संख्या में छात्र-छात्राओं को रखा जाना पाया गया है। पुलिस द्वारा ऐसे मकान मालिकों को उचित हिदायत दी गयी है।

पुलिस टीम मे

1- अभिनय चौधरी क्षेत्राधिकारी डालनवाला

2- नन्द किशोर भट्ट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला मय फोर्स

3- महादेव प्रसाद उनियाल, व0उ0नि0 कोतवाली डालनवाला

4- विनय शर्मा, चौकी प्रभारी करनपुर

5- कुसुम पुरोहित, चौकी प्रभारी नालापानी

6- अ0उ0नि0 केदार लाल, थाना डालनवाला सामिल रहे।

Share This News