FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

मुख्य सचिव एसएस संधू ने पिथौरागढ़ पहुंचकर प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

पिथौरागढ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 अक्टूबर को  प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधू आज पिथौरागढ़ पहुंचे और उन्होंने प्रधानमंत्री के दौरे से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने जनपद पिथौरागढ़ स्थित एसएस वल्दिया जनसभा स्थल पर तैयारियों को परखा। प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधु ने नगर पिथौरागढ़ में जनसभा स्थल एसएस वल्दिया स्पोर्टस स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज लिया। उन्होंने जनसभा स्थल पर मंच , स्टॉल ,सीटिंग अरेंजमेंट ,शौचालय, पेयजल विद्युत ,साउंड सिस्टम आदि विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर हो रहे कार्यों को देखा तथा कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये और कहा कि तैयारियो में किसी भी प्रकार त्रुटियां नहीं रहनी चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी रीना जोशी सहित शासन एवं जनपद स्तर के विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही उन्होंने नैनी सैनी एयरपोर्ट का भी निरीक्षक किया।

Share This News