डिजिटल मिशन के अन्तर्गत आभा कार्ड के निर्माण हेतु कार्यशाला का आयोजन संमपन्न।
डिजिटल मिशन के अन्तर्गत आभा कार्ड के निर्माण हेतु कार्यशाला का आयोजन संमपन्न।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तराखण्ड सरकार के डिजिटल मिशन के अन्तर्गत विद्यार्थियों हेतु आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा), समर्थ पोर्टल के स्टूडेंट लाइफ साइकल तथा एण्टी रैगिग पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का उदघाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 डी0 पी0 भट्ट द्वारा सरस्वती मॉ के चरणों में द्वीप प्रज्जवलन कर किया गया, तत्पश्चात समर्थ नोडल अधिकारी डॉ0 बी0 एस0 बिष्ट द्वारा पावर पॉइन्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को उपरोक्त विषयों पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। एण्टी रैगिग प्रभारी डॉ0 पी0 एस0 मेहरा तथा पूर्व समन्वयक डॉ0 एम0 एस कुटियाल द्वारा रैगिग के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला गया तथा श्रीमती लता सनवाल द्वारा कविता के माध्यम से छात्र/छात्राओं को एण्टी रैगिग हेतु प्रेरित किया। प्राचार्य द्वारा सम्बोधन में सभी छात्र/छात्राओें एवं प्राध्यापको को डिजिटल साक्षरता हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अन्त में डॉ0 डी0 एस0 खाती व डॉ0 जे0 एन0 पन्त द्वारा खादी के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा की गई, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ0 जे0 एन0 पन्त, डॉ0 डी0 एस0 खाती, डॉ0 बीना लोहिया डॉ0 दीपा पन्त तथा डॉ0 अमन वर्मा समेत समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

