berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग के लोहाथल में  लव कुश यज्ञ का समापन।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग के लोहाथल में श्री बासुकीनाग रामलीला कमेटी द्वारा लव कुश यज्ञ के अंतिम दिवस में कृष्ण गोपियों के सुन्दर नृत्य, लव कुश वार्ता, श्रीराम का युद्ध भूमि में आना, ऋषि बाल्मीकि द्वारा राम को युद्ध से रोकना, लव कुश का अश्वमेध यज्ञ के घोड़े को राम सेना को देना, लव कुश द्वारा राम व अवध वासियों को रामायण पाठ सुनाना, सीता माता का धरती में समा जाना, राम द्वारा लक्ष्मण का परित्याग करना, श्रीराम का लव कुश को लेकर वैकुंड धाम की ओर प्रस्थान करना तक की लीला का मंचन किया गया। इस बीच लव कुश के अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया। अंतिम दिवस में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विमला आर्या, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आर्या रहे। दिनेश आर्या ने अपने वक्तव्य में कहा इस प्रकार के धार्मिक आयोजन क्षेत्र में होने चाहिए। इससे छोटे बच्चों को अभिनय करने का मंच मिलता है। इस मौके पर संयोजक लक्ष्मण सिंह कार्की, अध्यक्ष ललित कार्की, व्यवस्थापक मोहन सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक जोशी व संतोष कार्की, मनोज कार्की, पप्पू कार्की, चंदन कार्की, जोकर हीरा कार्की, ललित जोशी, आनंद कार्की, चंचल मेहता, गीता कार्की, नीतू लोहनी, सीता नेगी, रेखा मेहरा, हेमलता कन्याल, मेकअप मास्टर धीरज जोशी, संगीत निर्देशक महेश जोशी व नितिन कुमार मौजूद रहे। लीला का संचालन लक्ष्मण सिंह कार्की ने किया।

Share This News