गंगोलीहाट में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नेट परीक्षा लीक पर मशाल जुलूस निकाला।

एनएचएल नेटवर्क📡

गंगोलीहाट मुख्य चौराहे पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, युवा साथियों एवं क्षेत्रवासियों के साथ नेट पेपर लीक मामले को लेकर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू ने कहा कि देश के लाखों मेहनती छात्र-छात्राओं के सपनों के साथ हो रहा खिलवाड़ अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बार-बार हो रहे पेपर लीक ने शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता एवं सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस दौरान नेट पेपर लीक मामले को लेकर सरकार एवं संबंधित एजेंसियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतला दहन किया। गया तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई गई।इस मौके पर युवाओं का एक ही संदेश मेहनत करने वालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करो ! पूरे मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और छात्रों को शीघ्र न्याय मिले भविष्य में पेपर लीक रोकने हेतु सख्त एवं पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए। देश का युवा अब चुप नहीं बैठेगा नारे लगाये। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालें बेरीनाग ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सानी, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गंगोलीहाट अनिल बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजू बोरा, मनीष बिष्ट, किशोर कुमार, पूर्व प्रधान हेम कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This News