FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

आवाज़ सुनों पहाड़ों की राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता मे पिथौरागढ की दिपिका राज ने बाजी मारी।

एनएचएल नेटवर्क।

पिथौरागढ ।”आवाज़ सुनों पहाड़ों की” राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता… जिसका प्रसारण दूरदर्शन उत्तराखंड में होता है…. को पिथौरागढ़ की दीपिका राज ने प्रथम स्थान जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया, इस प्रतियोगिता मे उत्तराखण्ड से 36 लोगो को चुना गया था जिसमें से फाईनल राउड तक 20 लोग ही पहुच पाये थे।

इस प्रतियोगिता में कुमाऊ, गढवाल, जोनसार थारू जनजाति से लोग सामिल थे। प्रतियोगिता के जज… वीरेंद्र सिंह राही , मीना राणा , नंद लाल किशोर भारती, संजय कुमोला, घनानंद घनना भाई रहे । प्रतियोगिता में पहला स्थान पिथौरागढ की दीपिका राज, दूसरे स्थान पर प्रियांशु उत्तरकाशी, तीसरे स्थान पर खटीमा की रिंकू ने जीत हासिल की। कार्यक्रम के निर्देशक..नरेंद्र सिंह रोशन, रहे। दिपिका राज को राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान मिलने पर पिथौरागढ के क्षेत्रीय लोगो व हैरी धपोला, कैलाश कुमार, भुप्पी घोटा, कमलजीत ढकरियाल खुसी जताते हुए उन्हेने बधाई दी है।

Share This News